{"_id":"67928b2ae2992a11f406103f","slug":"the-cold-continues-the-west-wind-continues-to-haunt-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-131232-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठंड बरकरार, सता रही पछुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठंड बरकरार, सता रही पछुआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम का कहर जारी है, पछुआ हवा व कोहरा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। बारिश की तरह गिर रहा कोहरा लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास करा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड व गलन आगे भी जारी रहेगी, जबकि पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ सकती है।
बृहस्पतिवार को बारिश की तरह पूरे दिन कोहरा पड़ा, जबकि पछुआ हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करती रही। लोग ठंड से बचने के लिए पूरे दिन घरों में दुबके रहे। कोहरा व पछुआ हवा की रफ्तार अधिक होने से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों में भी सन्नाटा छाया रहा।
लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते नजर आए। ठंड अधिक होने से पार्काें में सन्नाटा छाया रहा। दफ्तर में लोग हीटर के सहारे ठंड भगाते नजर आए। लगातार चौथे दिन भी सूर्य का दर्शन नहीं होने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या भी कम हो गई, जबकि इमरजेंसी में सांस संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि पछुआ हवा की रफ्तार और भी बढ़ सकती है, जिससे लोगों को गलन का भी अहसास होगा।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज की गई।च