फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The city was planned, but the locations of the autos were not decided.

Siddharthnagar News: शहर की योजना बनी, मगर तय नहीं किए ऑटो के ठिकाने

Sat, 23 Sep 2023 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The city was planned, but the locations of the autos were not decided.
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। शहर के लोग आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। अप्रैल में टैंपो स्टैंड बनाने को लेकर चर्चा की गई, लेकिन छह महीना बीतने के बाद लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिल पाया है। रूट व किराया तय न होने से लोगों को परेशानी होती है।
शहर बनने के बाद टैंपो के ठहराव के लिए अभी तक कोई जगह चिह्नित नहीं की गई है। इस कारण शहर में यात्रा करने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है। आए दिन सवारी को लेकर टैंपो चालक आपस में झगड़ते रहते हैं, जिससे लोगों को आने जाने में असुविधा होती है। किराया तय न होने से लोगों से मनमाना किराया वसूलते हैं, जिससे शहर में यात्रा करने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हर पांच मीटर पर एक ई-रिक्शा मिल जाता है, जिससे आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के अमित ने बताया कि टैंपो चालकों की इतनी मनमानी हो गई है कि वह यात्रियों को बैठाने के लिए चाहे जहां ब्रेक मार देते हैं, जिससे पीछे से आने वाला चालक सावधान न रहे तो दुर्घटना होना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
वर्जन

टैंपों का स्टैंड बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। स्टैंड बनने के बाद व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।
-विंध्याचल गुप्ता, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed