{"_id":"69b1db69577bce78c80b3d6a","slug":"the-central-government-has-sought-a-report-after-investigating-the-irregularities-in-the-housing-scheme-siddharthnagar-news-c-205-1-deo1003-156191-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आवास योजना में धांधली की जांच कर केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आवास योजना में धांधली की जांच कर केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट
Thu, 12 Mar 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की शिकायत दिल्ली तक पहुंच गई है। रामकोला के पूर्व विधायक ने भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री से इस संबंध में शिकायत की थी। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को 26 फरवरी को जारी पत्र में कहा गया है कि रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने 23 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अनियमितता की शिकायत की। इस पर राज्य स्तर पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और इस संबंध में हुई कार्रवाई से मंत्रालय और शिकायतकर्ता को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले को लेकर पहले भी पूर्व विधायक अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत कर चुके हैं।
30 जनवरी को मिशन निदेशालय (सूडा) की निदेशक अपूर्वा दुबे ने डीएम को शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई से शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए थे। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पत्र की प्रतिलिपि राज्य नगरीय विकास अभिकरण उत्तर प्रदेश और शिकायतकर्ता पूर्व विधायक मदन गोविंद राव को भेजी है।