फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The body of a missing man was found on the side of the highway in the morning.

Siddharthnagar News: रात में लापता व्यक्ति का सुबह हाईवे किनारे मिला शव

Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing man was found on the side of the highway in the morning.
बांसी। एनएच-28 जिले की सीमा पर थाना शिवनगर डिंडई के लोहरौली चौराहा के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे सांड़ीकला निवासी हरिराम (55) पुत्र खेदू का शव मिला है। राहगीरों ने सड़क के किनारे पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हरिराम सोमवार को रोज की तरह मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। उसके भाई के नाबालिग बच्चे पूरी रात चिंता में डूबे चाचा हरिराम की राह देखते रहे। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचे बच्चों ने रोते-बिलखते हुए शव की पहचान की। हरिराम की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ एक जीवन छीन लिया बल्कि एक परिवार का सहारा भी खत्म कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।-----------
विज्ञापन

भाई के बेसहारा बच्चों का सहारा था हरिराम

बांसी। मृतक हरिराम अविवाहित था और अपने भाई रामलौट के परिवार में बचे दो नाबालिग बच्चों के साथ रहता था। करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते रामलौट की मृत्यु हो गई थी। वहीं साल भर पूर्व उसकी पत्नी भी चल बसी। उसके बाद से हरिराम ही अपने भाई के परिवार के दोनों नाबालिग बच्चों का एकमात्र सहारा था। अचानक हुई हरिराम की मृत्यु से नाबालिग बच्चों का आखिरी सहारा चला गया। अब इन बच्चों की आगे की जिंदगी कैसे कटेगी, लोगों के जेहन में यह सवाल घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed