फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The balcony of the building under construction collapsed, three laborers injured

निर्माणाधीन भवन की बालकनी का छज्जा गिरा, तीन मजदूर जख्मी

Mon, 07 Mar 2022 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
The balcony of the building under construction collapsed, three laborers injured
निर्माणाधीन भवन की बालकनी का छज्जा गिरा, तीन मजदूर जख्मी
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तहसील परिसर में बन रहे तीन मंजिला भवन की बालकनी का छज्जा सोमवार को गिर गया। यह घटना छज्जा पर दीवार जोड़ते समय हुई, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में एक मजदूर की कमर और दूसरे के सिर, नाक व जबड़ा में चोट लगी है। घायलों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर सीएचसी बेंवा भेज दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार व विभाग के जेई के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए मजदूरों के साथियों से तहरीर दिलवाई है।
डुमरियागंज तहसील में वर्ष 2016 में लेखपालों के जर्जर भवन को तोड़कर उसके स्थान पर आवास के लिए नए भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड सीएलडीएफ करवा रही है। बिना पिलर के बन रहे भवन की शिकायत होने पर वर्ष 2018 में इसकी जांच तत्कालीन डीएम और मंडलायुक्त द्वारा की गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य बंद हो गया था। इसके बाद निर्माण दो साल बाद फिर से 2020 में शुरू हुआ। सोमवार को तीसरी मंजिल की बालकनी के छज्जे पर दीवार जोड़ने के दौरान वह गिर गया। इस घटना में प्रमोद कुमार और पाहुन निवासी भगवानपुर कोडां थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमोद के कमर और हाथ में ज्यादा चोट लगी है। दूसरे मजदूर पाहुन को भी गंभीर चोट पहुंची है। वहीं, तीसरे मजदूर दुखराम को मामूली चोट लगी है, जिन्हें उनके साथियों और स्थानीय लोग एक निजी अस्पताल ले गए, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इधर जानकारी होने पर एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ तहसीलदार राजेश सिंह और नायब तहसीलदार आनंद ओझा भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटनास्थल पर भी जाकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर मजदूरों के साथी से तहरीर दिलवाई।
विज्ञापन

मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था और जेई के खिलाफ तहरीर दिलवाई गई है। घायलों को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी पर भेजवाया गया है।
प्रमोद कुमार एसडीएम, डुमरियागंज
निर्माण कार्य में सेफ्टी किट की अनदेखी
तहसील परिसर में भवन निर्माण के लिए मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कार्यदायी संस्था द्वारा लापरवाही बरती गई है। यहां मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट, जैकेट, हेलमेट और जूते नहीं दिए गए हैं। बिना सेफ्टी किट के ही मजदूर तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed