फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The administrative team attack to stop illegal construction

अवैध निर्माण रुकवाने गई प्रशासनिक टीम पर हमला

Sat, 14 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
 The administrative team attack to stop illegal construction
d
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेखुइया गांव में शनिवार की देर शाम सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। जमकर पत्थर बरसाए और लाठी-सब्बल लेकर दौड़ा लिया। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची फोर्स ने किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सेखुइया गांव में ग्राम पंचायत की नवीन परती भूमि पर गांव के ही रामअवतार का अवैध कब्जा था। इस मामले में पिछले दिनों उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। बावजूद शनिवार को अवैध निर्माण किया जा रहा था। ग्राम प्रधान धनराज यादव की सूचना पर नायब तहसीलदार लालता प्रसाद के नेतृत्व में तहसील की टीम मौके पर पहुंची और काम रोकवाने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर नायब तहसीलदार ने एसडीएम को अवगत कराया। कुछ ही देर में बांसी एसडीएम डॉ.महेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और कब्जा रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। लाठी और सब्बल लेकर टीम को दौड़ा लिया। परिवार की महिलाएं भी पथराव करने लगी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। हमले में ग्राम प्रधान धर्मराज को गंभीर चोटें आई। उसे बांसी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में सीओ डीएन त्रिपाठी ने बताया कि हमला करने वाले एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ गोल्हौरा राधेश्याम राय के मुताबिक नायब तहसीलदार लालता प्रसाद की तहरीर पर रामअवतार, उसकी पत्नी कानी देवी, पुत्र उमेश व पुत्री सोना के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी काम में बाधा व 7-सीएलए के तहत मुकदमा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed