{"_id":"614a0bd98ebc3eb26a465fb3","slug":"teenager-s-body-found-missing-for-three-days-siddharthnagar-news-gkp410071966","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों से लापता किशोर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों से लापता किशोर का शव मिला
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता किशोर का शव मिला
खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मदरहना जनूबी गांव के टोला पडनहवा में रविवार देर शाम संदिग्ध हाल में लापता हुए किशोर का गांव के पास महसई सागर में उतराया हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटे की मौत के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के मदरहना जनूबी गांव के निवासी सुकई (14) पुत्र साधुशरन रविवार के दोपहर घर से गायब था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर कोई पता नहीं चला। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से महसई सागर में उसे ढूंढने में जुटी थी। मंगलवार को उसका शव महसई सागर में उतराया हुआ दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी खुनुवां के इंचार्ज महेंद्र चौहान अपने सहयोगियों और शोहरतगढ़ के थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि किशोर सागर के पास नित्यक्रिया के लिए गया होगा और फिसलकर गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, कानूनगो अंकित अग्रवाल, ग्राम प्रधान गंगाराम आदि मौजूद थे।