{"_id":"684dbea689e978c9550fde5a","slug":"team-formed-to-stop-illegal-smuggling-and-infiltration-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139400-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध तस्करी व घुसपैठ रोकने के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध तस्करी व घुसपैठ रोकने के लिए टीम गठित
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीआइजी बस्ती संजीव त्यागी के निर्देशन में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी व घुसपैठ की रोकथाम के लिए एन्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम को जिम्मेदारी दी है।
यह टीम थाना मोहाना, लोटन, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़, ढेबरुआ व चिल्हिया क्षेत्र में गो-तस्करी, ड्रग तस्करी, शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, खाद्यान तस्करी तथा भारत-नेपाल राष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राष्ट्र के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के का काम करेगी। इस टीम में जनपदीय पुलिस, कस्टम विभाग व एसएसबी के अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित रहेंगे। टीम नेपाल बॉर्डर की पुलिस चौकियों के प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर, एसएसबी व कस्टम विभाग के प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर की सूची तैयार कर सभी विभागों को साझा करेंगे। संवाद
य