फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers roared in support of 18 point demands

Siddharthnagar News: 18 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने भरी हुंकार

Mon, 04 Sep 2023 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers roared in support of 18 point demands
बीएसए कार्यालय के परिसर में आयोजित शिक्षकों के धरने को संबोधित करते प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला
शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर सोमवार को जनपद के शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरना सभा में राधे रमण त्रिपाठी ने कहा कि जो शिक्षक 62 वर्ष तक सेवा करेंगे, उन्हें निश्चित पेंशन मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार को एक अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन की बहाली करनी चाहिए। परिषदीय शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह उपार्जित अवकाश, निशुल्क चिकित्सा व द्वितीय शनिवार का अवकाश मिलना चाहिए। इसके अलावा प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति/तैनाती माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के अनुसार चयन वेतन मान, शिक्षकों के प्रोन्नति वेतनमान आदि सहित 18 सूत्री मांगो को लेकर शिक्षक आंदोलनरत हैं। कहा कि शिक्षकों की एकजुटता के बल पर हम सभी मांग पूरा कराकर रहेंगे। अनिरुद्ध मौर्य ने गीत के माध्यम से पुरानी पेंशन की मांग उठाई। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष ने बीएसए के प्रतिनिधि वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद को मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

धरना को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्र, गयानंद मिश्र, अक्षय कुमार, केके पांडेय, संतोष पांडेय, लालजी यादव, इंद्रजीत यादव, नमिता यादव, विकास ओझा, मनीष दूबे, अवधेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अपूर्व श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्र, जावेद आलम, दिनेश सिंह, सुधेंदु, करुणेश, शैलेंद्र राय, अशोक द्विवेदी, शिवाकांत दूबे, अरविंद चतुर्वेदी, दीपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed