फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   teacher nirvchan

शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिकारियों को मिले अहम निर्देश

Mon, 09 Nov 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
teacher nirvchan
शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिकारियों को मिले अहम निर्देश
विज्ञापन

फैजाबाद-गोरखपुर खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर हुई बैठक
दायित्व के प्रति लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फैजाबाद-गोरखपुर खंड शिक्षक निर्वाचन-2020 को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी को मिले दायित्व और कर्तव्य के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।

कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मि/पीडी को माइक्रों आब्जर्बर की टीम बनाने का निर्देश दिया। बताया कि जिले में आठ मतदेय स्थल बनाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 12 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को होगी। नाम वापसी 17 नवंबर को, मतदान एक दिसंबर को और मतगणना तीन दिसंबर होगी। प्रत्येक मतदान स्थलों पर पीठासीन अधिकारी के रूप में खंड विकास अधिकारी को तैनात करने का निर्देश दिया। सभी मतदेय स्थलों की वीडियोग्राफी कराई जाएं। प्रभारी अधिकारी मतपत्र को निर्देश दिया कि मतपत्र प्राप्त कर उसकी मतगणना तथा नंबरिंग आदि का मिलान कर उसे बूथवार पैकेट तैयार करा लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी परिवहन को निर्देश दिया कि किसी भी प्राइवेट अथवा हल्के वाहन नहीं लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मतदेय स्थलों पर दवा की किट, मास्क, दस्ताना, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर आदि की व्यवस्था कराने की हिदायत दी। मतदान स्थलों पर दो गज की दूरी का पालन कराएंगे। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता समेत बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाजुल हक खान, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed