{"_id":"6a5011a05c9790906a05615f","slug":"target-of-3949-lakh-saplings-set-for-the-mega-plantation-drive-on-the-12th-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161037-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 12 को पौधरोपण महाअभियान 39.49 लाख पौधे का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 12 को पौधरोपण महाअभियान 39.49 लाख पौधे का लक्ष्य
Fri, 10 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में 12 जुलाई को होने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले को इस वर्ष 39,49,652 पौधरोपण का लक्ष्य मिला है।
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पहले से गड्ढों की तैयारी पूरी कर लें और पौधों का उठान अभियान से एक दिन पहले सुनिश्चित कराएं। लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग कराने के साथ हरितिमा एप पर फीडिंग भी कराई जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए और जनसहभागिता के साथ इसे सफल बनाया जाए। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने पर भी जोर दिया।
बैठक में सीडीओ बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, उपवनाधिकारी बीना तिवारी आदि माैजूद रहे।