फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   syma first and shikha got second position in panting competition

Siddharthnagar News: पेंटिंग प्रतियोगिता में साइमा प्रथम, शिखा को द्वितीय स्थान

Fri, 20 Jan 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
syma first and shikha got second position in panting competition
जय किसान इंटर कालेज सनई में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पेंटिंग प्रतियोगिता में साइमा प्रथम, शिखा को द्वितीय स्थान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा की ओर से एग्जाम वॉरियर्स कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जयकिसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 19 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जीजीआईसी तेतरी बाजार की छात्रा साइमा ने प्रथम और जय किसान इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी की शशिकला और तिलक इंटर कॉलेज बांसी की रीता भारती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सांसद जगदंबिका पाल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बोर्ड परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित जिला स्तरीय कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। दोपहर 12 से दो बजे तक चली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक ढंग गौतम बुद्ध, भीमराव अंबेडकर, विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, लक्ष्मीबाई, अन्य तकनीक का उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर अपने भावों की अभिव्यक्ति की।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि परीक्षा में छात्र तनाव में न रहें। चित्रकला प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अद्भुत प्रतिभा के धनी छात्र ही इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, कन्हैया पासवान, अजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य नवीउल्लाह खां, नवल किशोर सिंह, अपर्णा सिंह, सच्चिदानंद शुक्ल, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सूर्यमणि, दुर्गेश, नंदिनी शर्मा, सोनाली गुप्ता, अंकित यादव, शशिकला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में जय किसान इंटर कॉलेज,तिलक इंटर कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, राजकीय इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, दीनबंधु इंटर कॉलेज नदांव, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, जनता इंटर कॉलेज उदयराजगंज, किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार सहित 19 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed