फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Swearing-in will take place in six bodies today, tomorrow in the rest

Siddharthnagar News: छह निकायों में आज, शेष में कल होगा शपथग्रहण

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in will take place in six bodies today, tomorrow in the rest
सिद्धार्थनगर। जिले के 11 निकायों में से छह में निर्वाचित हुए अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को होगा। जबकि शेष निकायों के निर्वाचित अध्यक्ष व सभासद का शपथ ग्रहण 27 मई को होगा। लोहिया कला भवन में आयोजित होने वाले नगर पालिका सिद्धार्थनगर के शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रभारी व नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासद शपथ ग्रहण लोहिया कला भवन में 26 मई सुबह 11 बजे से निर्धारित है। इसी तरह नगर पालिका बांसी के अध्यक्ष व सभासद का शपथ ग्रहण बांसी माघ मेला मैदान में 26 मई शाम पांच बजे से होना सुनिश्चित है। नगर पंचायत बढ़नी बाजार, नगर पंचायत बिस्कोहर, डुमरियागंज, भारतभारी व बढ़नीचाफा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथग्रहण भी 26 मई को ही निर्धारित है। जबकि नगर पंचायत उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और इटवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथग्रहण 27 मई को निर्धारित हुआ है। डीएम संजीव रंजन ने नगर निकायों से संबंधित तहसीलों के एसडीएम को शपथग्रहण के लिए प्रभारी अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed