Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Supply derailed due to work boycott of electricity employees

Siddharthnagar News: बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से बेपटरी हुई आपूर्ति

Thu, 16 Mar 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Supply derailed due to work boycott of electricity employees
सिद्धार्थनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के 600 अधिकारियों कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। पहले दिन ही शहरी क्षेत्र और डुमरियागंज क्षेत्र के फीडर से आपूर्ति बाधित हुई। घंटों बिजली गुल होने से मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। कुछ लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों के सीयूजी फोन जमा कर दिए हैं। इससे फाल्ट की सूचना देने में लोगों को परेशानी हुई। दोपहर बाद जिले के 32 विद्युत उपकेंद्रों पर आईटीआई छात्रों के भरोसे आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के 200 विभागीय और 400 कुशल व अकुशल श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार किया है। सभी लाइनमैन अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए तो जहां तकनीकी खराबी हुई, वहां आपूर्ति बंद होती गई। प्रशासन ने कंट्रोल रूम बना दिया है ताकि लोग बिजली संबंधी समस्याओं को बता सके। आपूर्ति बहाल रखने के लिए राजस्व अधिकारियों, लेखपालों व आईटीआई छात्रों को लगाया गया है। हालांकि, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिजली के अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय न छोड़ें। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एस्मा के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है। वहीं कहीं भी तोड़ फोड़ व उपद्रव करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली के कारण हुई पानी की दिक्कत
सिद्धार्थनगर। जोगिया फीडर के अंतर्गत बुधवार दोपहर 2.35 बजे शहर के मधुकरपुर, बसडिलिया, जगदीशपुर खुर्द, मुड़िला, सरोजिनी नगर, कांशीराम आवास की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तकनीकी खराबी आई,उसके बाद रात में भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मुड़िला के राजेश कुमार ने कहा कि बिजली कटने के कारण सुबह मोटर पंप नहीं चलेगा तो पानी की टंकी खाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज में ठप हो गई आपूर्ति
डुमरियागंज। बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण बुधवार दोपहर 12 बजे तहसील क्षेत्र के सभी पॉवर हाउस से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। रीवा, तिलगड़ीया और डुमरियागंज ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर 11 बजे बंद हो गई। घरों पर लगी पानी की टंकी खाली हो गई। 6 घंटे से सप्लाई न मिलने से इन्वर्टर बंद हो गए। पंखे नहीं चलने से लोगों को परेशानी हुई।

------
अब शुरू हुई हड़ताल
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अधिकारियों-कर्मचारियों ने धरना सभा की। अध्यक्ष विश्व विजय वर्मा ने कहा कि बीते 13 दिसंबर को उर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली संगठन के बीच हुए समझौते का पालन नहीं होने के विरोध में बुधवार को कार्य बहिष्कार शुरू हुआ, जबकि बुधवार रात से ही हड़ताल शुरू हो जाएगी। इस दौरान विद्युत आपूर्ति के मामले में विभागीय अधिकारियों-कर्मचाारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। निविदा कर्मियों को बहाल करने सहित 13 मांगों को पूरी करने के लिए हड़ताल करनी पड़ी।
इस मौके पर एसडीओ दीपक सिंह, जेई यादवेश राय, वेदव्यास चतुर्वेदी, सुमित शुक्ल, जहीर अब्बास अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed