फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Summer temperature crosses 41... no relief yet

Siddharthnagar News: गर्मी का पारा 41 के पार... अभी राहत के आसार नहीं

Thu, 25 Apr 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Summer temperature crosses 41... no relief yet
पछुआ हवा और धूप के कारण बाजार में सन्नाटा, अस्पताल में भीड़
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान घटा फिर भी गर्मी से छूटे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आसमान से आग बरस रही है। घर हो या फिर बाहर झुलसा देेने वाली गर्म हवा लोगों को परेशानी कर दी है। पछुआ हवा और धूप से बाजार में सन्नाटा रहा। वहीं, गर्मी के कारण मेडिकल कॉलेज में बुखार जुकाम और खांसी के रोगियों की भीड़ बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री का गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सुबह से ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया। दोपहर में तो चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने हाल बुरा कर दिया। पूरे दिन घरों में उमस का वातावरण बना रहा। आलम यह था कि लोगों को पंखे-कूलर में भी आराम नहीं मिल पा रहा था। कई दिनों से बाजार भी प्रभावित चल रही है। बाजार में दिन में ग्राहकों की संख्या न के बराबर है। थोड़ी बहुत चहल-पहल और बिक्री जो होती है, वह केवल सुबह-शाम ही हो पाती है। मकानों में चलने वाले पंखे की हवा में भी लू के थपेड़े महसूस हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेज गर्मी और लू के चलने से लोग अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। जिस बाजार में पूरे दिन भीड़ रहती थी, उस कपड़े वाली गली में सन्नाटा पसरा रहा। उसकारोड, बर्डपुर रोड, बांसी रोड पर एकाध लोग ही दिख रहे थे। बेतहासा गर्मी और उमस के कारण उल्टी-दस्त सहित मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान घटता बढ़ता रहेगा। लेकिन लू व उमस बरकरार रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed