स्कूली बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
तुलसियापुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों व पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालय में साफ-सफाई की। महादेव बुजुर्ग बीओपी की प्रभारी निरीक्षिका रेखा कुमारी ने शपथ दिलाते हुए जवानों और छात्र-छात्राओं से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वातावरण शुद्ध रहेगा तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अपने क्षेत्र में स्वच्छता के कार्यों पर उन्होंने विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। परिसर के अलावा आसपास के इलाकों में भी स्वच्छता अभियान चलेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, एसआई अर्जुन विश्वास, सुनील कुमार, वसुंधरा, राजू कुमार, करिश्मा, उपेंद्र कुमार, दिलीप कुमार झा, तुलसी, खुशबू, दुर्गा मौजूद रहे।