{"_id":"632a0b2b77084904004ff7af","slug":"students-awared-about-policing-siddharthnagar-news-gkp4511997143","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने पुलिसिंग के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने पुलिसिंग के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन
सदर थाने में जीजीआईसी की छात्राओं से संवाद करते एसओ तहसीलदार सिंह। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने पुलिसिंग के बारे में ली जानकारी
सिद्धार्थनगर। पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके कार्य करने का तरीका, कानून की जानकारी के लिए जीजीआईसी तेतरी बाजार की छात्राएं मंगलवार को सदर थाने पहुंचीं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से संवाद किया। पुलिसिंग और कानून के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बेटियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों में अपार शक्ति है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्हें बिना डरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।
प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वह आगे बढ़ रहीं है। लोग महिलाओं को अबला मानते थे, लेकिन जिसने अपनी ताकत और क्षमता को जाना वह आज समाज में पुरुष से आगे है। महिलाओं में अपार शक्ति है, बस उसे पहचानने की जरूरत है। कहा कि कुश्ती जैसे खेल में देश की बेटियां गोल्ड जीत रही हैं, वह भी विदेश में जाकर।
आप यह ठान लें कि हम कुछ करके दिखाएंगे तो निश्चित ही लक्ष्य आपके कदमों में होगा। कहा कि अगर महिलाओं के प्रति लोगों की धारणा गंदी हो रही है। लेकिन ऐसे लोगों को सबक सिखाने और उन्हें सजा दिलाने के लिए कई कानून बने हैं। बस वक्त पड़ने पर उसका सहारा लें। डायल-112, 1090, सहित अन्य जरूरी नंबर के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। एसआई चंदन कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बशर्ते, वक्त पड़ने पर आप जरूरी नंबर पर जानकारी दें। पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी। कहा कि अगर आसपास और स्कूल में कोई महिला और बेटी परेशान है या रास्ते में कोई उन्हें परेशान करता है तो तत्काल सूचना दें। आपका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान शिक्षिका साबित्री वर्मा, निशा सिंह, शांती यादव, निशात फातिमा आदि मौजूद रहीं।