{"_id":"6510967c6b25842355033057","slug":"student-dies-in-suspicious-condition-in-prayagraj-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5303-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रयागराज में छात्र की संदिग्ध हाल में मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रयागराज में छात्र की संदिग्ध हाल में मौत, फंदे से लटका मिला शव
Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औदही कला गांव निवासी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर के छात्र की प्रयागराज में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ शनिवार को उसका शव मिला। छात्र की मौत पर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। प्रयागराज पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
क्षेत्र के औदही कला गांव निवासी अक्षय कुमार वरुण का पुत्र ऋतुराज वरुण (21) प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए भूगोल का छात्र था। वह कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा के पाल चौराहे पर किराए का कमरा लेकर अकेले रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार की रात लगभग नौ बजे ऋतुराज का मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। जिसके कारण फोन करने वाले उसके सहयोगी ने उसके पड़ोस में रहने वाले छात्र के मोबाइल पर फोन कर उससे बात करवाने के लिए कहा। जब पड़ोसी छात्र उसके कमरे के बाहर पहुंचा तो उसका कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक बुलाने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों ने कमरे के अंदर झांका तो उसे पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ दिखा। तुरंत ही मकान मालिक सौरभ मिश्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को फोन किया। रविवार को पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
-- -
मौत से परिवार के लोग सदमे में
प्रयागराज में शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र की संदिग्धावस्था में मौत ने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। लोगों के मुताबिक मृतक छात्र ऋतुराज वरुण एक होनहार छात्र था। 2020 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर वह प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए में एडमिशन ले लिया। 2023 में निकले बीए के रिजल्ट में उसने 87 फीसदी अंक प्राप्त किया था। मृतक के बाबा रामसूरत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। छात्र की मौत की खबर सोशल मीडिया पर देखते ही मृतक के गांव के अलावा पूरे क्षेत्र से लोग मृतक के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने लगे।