{"_id":"56db26fb4f1c1b1c2d8b4cf6","slug":"struggle-will-continue-till-the-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंतिम दम तक जारी रखेंगे संघर्ष’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंतिम दम तक जारी रखेंगे संघर्ष’
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। वेतन विसंगतियों को दूर करने, ग्रेड, भत्ते की मांग को लेकर सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। अंतिम दम तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। उधर, बिजली विभाग के जेई की हड़ताल ऐन वक्त पर 72 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। अब विभागीय जेई सात मार्च की अर्द्धरात्रि से हड़ताल पर जाएंगे।
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि महासंघ आंदोलन का पक्षधर नहीं है। मगर सरकार की वादाखिलाफी के चलते इसके लिए बाध्य होना पड़ा है।
18 फरवरी से आंदोलन जारी है, बावजूद शासन-सरकार मौन साधे हुए हैं। सरकार को काफी समय दिया जा चुका है, अब पीछे नहीं हटेंगे। 4800 रुपये वेतन ग्रेड की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने में मुक्तेश्वर राय, एबी पटेल, वीएन सिंह, यादवेन्द्र यादव, अर्चना कश्यप, जीपी गुप्ता, आरके सिंह, महेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, राजकुमार प्रजापति, रामसिंह, मो.अकरम, दिनेश कुमार चंद्रा, अनिरुद्ध राय, आरएल सिंह, संजय कुमार, सुनील शाह, नागेश कुमार, वरुण कुमार गुप्ता, कालिका प्रसाद, रमेश चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन उमेश चंद्र राम ने किया।