फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strike against irregularity in electricity bill

बिजली बिल में अनियमिता के विरुद्ध भाकियू का धरना

Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Strike against irregularity in electricity bill
बिजली बिल में अनियमितता के खिलाफ धरना
विज्ञापन

खेसरहा क्षेत्र के बिजली उप केंद्र मरवटिया पर चल आंदोलन समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। बिजली बिल में अनियमितता के विरोध में भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने खेसरहा क्षेत्र के बिजली उप केंद्र मरवटिया, महुलानी में धरना दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार बांसी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

बिजली बिल व मीटरों की रीडिंग यूनिट के हिसाब से बिल अधिक दिए जाने समेत अन्य समस्याओं के निदान के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने 12 मार्च को पंचायत लगाई थी। उन्होंने एसडीएम बांसी से 12 समस्याओं के निदान की मांग की थी, लेकिन मौके पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर पंचायत धरने में बदल गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने किसानों की समस्याओं के निदान की मांग करते हुए कहा जो भी मीटर लगाए गए हैं वह कमीशन के मीटर होने के कारण उनकी रीडिंग अधिक आ रही है। एक बल्ब जलाने वाले व्यक्ति का 25 हजार रुपये बिल आ रहा है। उन्होंने कहा इस सरकार ने मिट्टी का तेल बंद कर दिया, ऐसे में किसानों के घर में रोशनी के लिए बिजली ही सहारा है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सभी समस्याओं के निस्तारण का वादा किया। अधिशासी अभियंता एके त्रिपाठी ने कहा जो भी मीटर गलत रीडिंग बता रहे है, उन्हें तत्काल बदला जाएगा। इस दौरान सूर्यप्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, अनिल मौर्या, रामानंद राय, कपिल देव त्रिपाठी, राजाराम लोधी, विश्वनाथ प्रजापति, रामनगर लोधी, प्रदीप प्रधान, हरिश्चंद्र चौधरी, जयराम यादव, देवेंद्र मिश्र, रशीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed