फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stop shaking hands, say hello

Siddharthnagar News: हाथ मिलाना छोड़िए, करिये नमस्कार

Thu, 16 Mar 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
stop shaking hands, say hello
गाइडलाइन जारी होने के बाद भी जिला अस्पताल में नहीं बदली व्यवस्था।
सिद्धार्थनगर। एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कोराना संक्रमण काल की तरह अब फिर लोगों को हाथ मिलाने से बचना होगा, साथ ही उसी तरह की सावधानियां भी बरतनी होंगी। हालांकि गाइडलाइन जारी होने के बाद भी जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को कोई जागरूकता नजर नहीं आई।
विज्ञापन

कागजों में जिला अस्पताल में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन ओपीडी गेट पर बिना मास्क के पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को इसके लिए कोई टोकते हुए नहीं दिखा। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि इंफ्लूएंजा वायरस से बचाव की गाइडलाइन आ गई है। सभी अस्पतालों में गाइडलाइन भेजकर इसका पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इन बातों पर दें ध्यान
सर्दी-जुकाम के बाद सांस लेने में अधिक तकलीफ हो तो डॉक्टर को दिखाएं
गंभीर रूप से बीमार, गर्भवती व मोटापा वाले मरीज में लक्षण दिखे तो अस्पताल ले जाएं
हाथ न मिलाए, हाथ को सैनिटाइज करें
सर्दी-जुकाम है तो भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं
मास्क लगाएं और सार्वजनिक दूरी बनाने की आदत डालें
---------
लक्षण मिलने पर लेंगे सैंपल
महामारी रोग विशेषज्ञ समीर कुमार सिंह ने बताया कि इंफ्लूएंजा वायरस के लक्षण दिखने पर मरीजों का सैंपल लिया जाएगा। जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे। जिन लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन लोगों को ज्यादा बचाव करना चाहिए। फिलहाल जिले में इस वायरस के एक भी केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed