फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stolen protested shopkeeper

चौकी के 150 मीटर पर चोरी, पुलिस को भनक तक नहीं

Fri, 11 Feb 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
stolen protested shopkeeper
चौकी से 150 मीटर दूरी पर चोरी, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- जानकारी देने के काफी देर बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, दुकानदारों ने बांसी-धानी मार्ग पर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
- खेसरहा क्षेत्र के सकारपार चौराहे पर चोरों ने दो किराना की दुकान का ताला तोड़कर की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। चौकी से 150 मीटर दूरी पर चोर किराना की दो दुकानों का शटर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये का सामान उठा ले गए, लेकिन सकारपार चौकी पुलिस को वारदात की भनक तक नहीं लगी। वारदात बृहस्पतिवार को खेसरहा क्षेत्र के सकारपार चौकी के स्थानीय चौराहे पर हुई। सुबह चोरी की जानकारी देने के घंटों तक पुलिस नहीं पहुंची तो दुकानदार आक्रोशित हो गए और बांसी-धानी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले विरोध के बाद सीओ ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर लोग माने।
क्षेत्र के सकारपार निवासी जितेंद्र अग्रहरि की पुलिस चौकी से लगभग 150 मीटर दूरी पर बांसी-धानी मार्ग पर किराना की दुकान है। जितेंद्र के मुताबिक रोज की तरह वह बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर 1.70 लाख रुपये नकदी और सामान उठा ले गए। पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि सुबह जब वह दुकान गया तो शटर का ताला टूटा एवं अंदर सामान बिखरा मिला। रकम रखने वाला कपाट दुकान के पीछे बाग में मिला, इसी तरह से चोर सकारपार निवासी अनिल कुमार का बैंक रोड पर किराने की दुकान में शटर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये के किराना का सामान उठा ले गए। दुकानदार ने बताया कि दुकान के आगे एवं पीछे का दरवाजा चोरों ने तोड़ दिया है। चोर लाखों का सामान ले गए हैं। दोनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ बांसी देवी गुलाम, थानाध्यक्ष खेसरहा मिथिलेश राय ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द से जल्द लोगों को चिह्नित कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
चौराहे पर चोरी, पुलिस बेखबर
जिस स्थान पर चोरी की वारदात हुई है, सकारपार चौकी की दूरी लोग 150 मीटर से बता रहे हैं। चोर शटर तोड़कर और बोरियों में भरे सामान भी ले गए। ऐसे में काफी समय लगा होगा। वह वारदात में सामान ले जाने के लिए वाहन भी लाए होंगे। इतनी देर तक घटना को अंजाम दिया, लेकिन चौकी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस किस प्रकार से सुरक्षा कर रही है, इससे उनके कार्यों पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक किया प्रदर्शन
चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह सभी दुकानदार एक हो गए। मामले की जानकारी खेसरहा पुलिस और चौकी पर दी गई, मगर घंटों तक कोई जांच के लिए नहीं पहुंचा। इससे दुकानदारों का गुस्सा फूट गया और बांसी-धानी मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा। लगभग एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान सीओ बांसी देवी गुलाम सिंह पहुंचे। व्यापारियों को समझाया और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed