{"_id":"58fce1194f1c1bb3748b54fe","slug":"stolen-in-three-villages-on-one-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन गांवों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन गांवों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
सादीपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के मिठवल, फुलवरिया व लक्ष्मीपुर गांव के आठ घरों को चोरों ने शनिवार रात निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं घर के बाहर सो रही पांच महिलाओं के पैर से पायल भी निकाल ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। घर वालों के मुताबिक चोरों ने बेहोशी की दवा सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन के मिठवल गांव निवासी मोहम्मद सई के परिवार के सदस्य शनिवार को गर्मी के कारण बाहर सोए हुए थे। देर रात चोर दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुस गए और बक्से में रखा आभूषण व 60 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिए। वहीं बर्डपुर नंबर चार के फुलवरिया गांव निवासी निजामुद्दीन के घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखा मोबाइल सहित 50 हजार रुपये से अधिक का सामान लेकर निकल गए।
इसी तरह क्षेत्र के ही लक्ष्मीपुर गांव निवासी राम उग्रह गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर सूटकेस में रखे आभूषण व पांच हजार रुपये नगदी उठा ले गए। गांव के ही संतराम यादव की पत्नी सहित चार अन्य महिलाओं के पैर से पायल निकाल ले गए। इसके अलावा गांव के ही डब्लू के बरामदे में रखा बैग उठा ले गए। गांव के नोहर समेत पांच अन्य लोगों के यहां भी चोरी हुई। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। लोगों के मुताबिक चोरों ने कोई बेहोशी वाली वस्तु सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है। इसलिए किसी को भनक तक नहीं लग पाई। इस संबंध में एसओ मोहाना गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।