फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stabber arrested

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
stabber arrested
चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मारपीट में चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सदर पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसओ सदर राधेश्याम राय ने बताया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ था और उससे मारपीट की गई थई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर गोपाल वर्मा उर्फ गोलू निवासी मोहल्ला आर्य नगर तेतरी बाजार थाना सदर के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी थी। शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने घर के सामने खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पहुंचे तो एक संदिग्ध दिखा। टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई अजय सिंह, आरक्षी दिनेश यादव, वरुण प्रताप चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed