फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ssb persomnels saved adolescent

एसएसबी जवानों ने मानव तस्कर के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया

Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ssb persomnels saved adolescent
एसएसबी चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने नाबालिग लड़की को मानव तस्कर बचाया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एसएसबी जवानों ने मानव तस्कर के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया
विज्ञापन

खुनुवां(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा खुनुवां बार्डर पर एसएसबी जवानों ने मंगलवार देर शाम कक्षा 11वीं की एक छात्रा को मानव तस्कर से मुक्त कराया। पूछताछ के बाद एसएसबी ने आरोपी सहित लड़की को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग यूनिट) को सौंप दिया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी खुनुवां के जवान चेक पोस्ट पर तैनात थे। एक किशोरी व एक युवक भारत से नेपाल की सीमा में प्रवेश करते दिखे। जवानों ने रोककर पूछताछ की। आरोपी की अपनी पहचान फैजल निवासी गौरा बाजार थाना चिल्हिया ने पहले अपना नाम राहुल बताया फिर कहा कि हम लोग नेपाल में अपनी बुआ के घर जाकर नेपाल के अन्य शहरों में घूमने जाएंगे। चेक पोस्ट के जवानों ने एएचटीयू के इंस्पेक्टर विपण शर्मा, एसआई परितोष सिन्हा व नागरिक पुलिस टीम को सूचना दी। टीम के अधिकारियों ने जब अलग-अलग दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तब असलियत सामने आ पाई।
विज्ञापन

सहायक सेनानायक विक्रम सिंह ने बताया कि फैजल नई दिल्ली स्थित सिलाई फैक्ट्री में काम करता है। जहां वह रहता था, उसी रास्ते से नाबालिग छात्रा पढ़ने जा रही थी। फैजल लगभग आठ महीने से छात्रा को ट्रैक कर रहा था। प्यार व आकर्षक जीवनशैली का झांसा देकर नेपाल ले जा रहा था। जबकि लड़की ने बताया कि नेपाल घूमने वाली बात की मुझे जानकारी नहीं है। लड़की मुख्य रूप से ग्राम दरवां जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश, हाल मुकाम मंगोलपुरी खुर्द वाई ब्लॉक रोहिणी नई दिल्ली की निवासी है। सहायक सेनानायक एसएसबी कैंप खुनुवां ने अग्रिम कार्यवाही के लिए एएचटीयू नागरिक पुलिस इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर महिला आरक्षी प्रीति साहू, कृति देवी, कांस्टेबल गंगेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed