फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP's 53-member executive declared

Siddharthnagar News: सपा की 53 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, अनूप बने उपाध्यक्ष

Sun, 06 Aug 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
SP's 53-member executive declared
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने 53 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें चार बार सभासद रहे अनूप यादव को तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष और कमरूजमा को महासचिव बनाया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को भी जगह दी गई है। उन्होंने पांचों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

घोषित हुुई सपा की जिला कार्यकारिणी में युवाओं को तरजीह देते हुए नगर पंचायत उसका के सभासद अयोध्या साहू, बढ़नी क्षेत्र के दुधवनिया निवासी छात्रनेता रहे खरकुल्लाह खान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही रामधीरज साहनी, उदयभान तिवारी, कमाल अहमद, फुजैल अहमद, जुबैदा चौधरी को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा नेता सत्यानंद सिंह को कोषाध्यक्ष और एसके मेहदी रिजवी, सुरेश चंद्र यादव, सैय्यद कुतुब, प्रेम प्रकाश पांडेय, राजकुमार यादव, तुफैल अहमद, जंगबहादुर, हरिराम यादव, जगदीश प्रसाद, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अजय यादव, विजय अग्रहरि, दिलीप चौरसिया व दिलीप शुक्ल को सचिव बनाया गया है। इनके अलावा 27 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन

-----------------------
यह बने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
सपा ने जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष की भी घोषणा की है। इनमें कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का जोखन प्रसाद चौधरी, शोहरतगढ़ का हरिनारायण यादव, डुमरियागंज का राजेंद्र प्रसाद चौधरी, बांसी का विनोद यादव और इटवा के जीएम रजा उर्फ बबलू खान को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed