{"_id":"6328b10fd02bd640131b78a5","slug":"specialities-of-pm-shown-in-exhibition-siddharthnagar-news-gkp4510673149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्र प्रदर्शनी में दिखाई गईं पीएम की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्र प्रदर्शनी में दिखाई गईं पीएम की खूबियां
विज्ञापन
नपा कार्यालय डुमरियागंज में प्रदर्शनी देखते पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्र प्रदर्शनी में दिखाई गईं पीएम की खूबियां
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जगह-जगह लगाई गई दो दिवसीय प्रदर्शनी
डुमरियागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर पंचायत डुमरियागंज व नगर पंचायत बढ़नी चाफा सभागार में सोमवार से दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। चित्र प्रदर्शनी में पीएम की खूबियां दर्शायी गई हैं।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के संघर्ष और उनके दृष्टिकोण पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है। बढ़नी चाफा स्थित नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में आयोजित प्रदर्शनी में लगाए गए पोस्टर व चार्ट को लोगों ने देखा।
इस दौरान डुमरियागंज के अधिशासी अधिकारी अजय पांडेय, बढ़नी चाफा के अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह, राज कुमार चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजीव अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, अशोक अग्रहरि, बबलू पांडेय, रमेश सोनी, संजय मिश्र, लालजी शुक्ल, लक्की शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
सिद्धार्थनगर। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को नौगढ़ ब्लॉक सभागार में पीएम के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद जगदंबिका पाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
सांसद ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। इस बीच सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर लोगों को संचालित योजनाओं के बारे में बताएंगे। पात्रों को लाभ दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की की ओर अग्रसर है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह, राजेश मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैया पासवान, मंत्री फतेह बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, अजय उपाध्याय, अजय कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत जायसवाल, श्यामसुंदर मित्तल मौजूद थे।
चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बर्डपुर। भाजपा बर्डपुर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर विधायक श्यामधानी राही ने किया। चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है। उनकी नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में समस्त देश वासियों ने अनुभव किया है एवं उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन भी है। हम सभी के लिए यह हर्ष और सेवा का अवसर है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, सत्यप्रकाश राही, अभिषेक कसौधन, विवेक गोस्वामी, संतोष उपाध्याय, अविनाश शुक्ल, जेपी मौर्य, मोहन चौधरी, मारकंडे मिश्र आदि मौजूद रहे।