फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP leader alleges irregularities in voter lists

Siddharthnagar News: मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को सपा नेता ने लगाया आरोप

Wed, 10 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
SP leader alleges irregularities in voter lists
शोहरतगढ़। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में सपा के एसआईआर प्रभारी मणेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बभनी, परसोहिया, डबरा, नगपरा, जमहिरिया, खेतवल मिश्र आदि बूथों पर बैठक किया। उन्होंने एसआईआर के बाद प्रकाशित हुए वोटर लिस्ट की गलतियों का मिलान किया और मतदाता के नाम का दोहराव आदि त्रुटियों का आरोप लगाया है। सपा नेता ने निर्वाचन आयोग से अविलंब फर्जी नामों को वोटरलिस्ट से हटाने की मांग की। वोटरलिस्ट की खामियों को ठीक करने के लिए बूथ स्तर पर सपा अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मिश्र ने कहा कि एसआईआर के बाद नए वोटरलिस्ट में कई नामों में सिर्फ एपिक नंबर ही बदला है जबकि मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, उम्र और मकान नंबर समान है। कहा कि बूथ संख्या 294 खेतवल मिश्र और 296 डबरा की मतदाता सूची में साफिया खातून दो बार अंकित है। इसी प्रकार, बूथ संख्या 289 बभनी की मतदाता सूची में सोनू क्रम संख्या 420/421 और कृतिका मिश्रा क्रम संख्या 742/747 का पूरा डाटा एकसमान है। नामों का दोहराव मतदाता सूची की गलती को उजागर करता है। सपा नेता ने निर्वाचन आयोग से अविलंब फर्जी नामों को वोटरलिस्ट से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed