{"_id":"2ce1df7984621fe4d7d4e9d0720ee98c","slug":"sp-celebrated-after-winning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद सपा में जश्न का माहौल, अबीर गुलाल उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद सपा में जश्न का माहौल, अबीर गुलाल उड़े
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत की घोषणा के साथ सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना के बाद परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों को कंधे पर बिठा लिया।
जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जीत की खुशियां मनाई। नौगढ़, डुमरियागंज, बढ़नी, लोटन, शोहरतगढ़ सभी ब्लॉकों में देर रात तक बधाई देने और जश्न मनाने का सिलसिला जारी रहा।
वैसे तो सभी ब्लॉकों में सपा प्रत्याशियों की जीत पहले ही तय मान ली गई थी। मगर नामांकन के बाद मतदान के आसार बनने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया था।
शासन-सत्ता के समर्थन से पर्याप्त सदस्य संख्या साथ होने के बावजूद कइयों के मन में आशंकाएं बनी हुई थी। भय था कि तमाम कोशिशों के बावजूद नामांकन करने वाले प्रत्याशी गुप्त मतदान में कहीं बाजी न मार लें।
विज्ञापन
बहरहाल, रविवार को सभी आशंकाएं निर्मूल साबित हुई। मतदान के बाद जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने विजेता प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, जश्न का सिलसिला शुरू हो गया।
नौगढ़ ब्लॉक में प्रत्याशी शफीक अहमद और भाई चेयरमैन जमील अहमद के साथ समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अबीर गुलाल उड़ाए और फूल-मालाओं से लाद दिया। खुशी जताने वालों में हरिश्चंद्र यादव, बसंत कुमार, जयंत पांडेय, श्रीराम चंद यादव, श्यामनारायण मौर्य, शफीउल्लाह अंसारी, पवन वर्मा, हनुमान वैद्य, अशरफ जमील, केदारनाथ जायसवाल, मोहम्मद जफर, याकूब हाशमी मौजूद रहे।