फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Son made haywan, father kicked with shovel

बेटा बना हैवान, पिता को फावड़े से काटा

Thu, 01 Jun 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Son made haywan, father kicked with shovel
death - फोटो : amarujala
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने अपने पिता को फावड़े से काटकर मार डाला। खून से लथपथ हाल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण भूमि बेचने का विवाद से बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी की धर-पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी हकीकुल्लाह (75) पुत्र जिकरी के तीन बेटे हैं। संपत्ति को लेकर तीनों बेटे में विवाद चल रहा था। लोगों के मुताबिक हकीकुल्लाह अपनी छह बीघा खेती की भूमि बेचने के लिए किसी से बयाना लिया था। भूमि से मिलने वाले पैसे को वह मुंबई में रह रहे बड़े बेटे को किसी धंधे में लगाने के लिए देना चाह रहा था। इसे लेकर काफी दिनों से पिता व पुत्र में विवाद चल रहा था। बुधवार की रात छोटा बेटा गांव में कहीं वीडीओ (पर्दे पर दिखाई जाने वाली फिल्म) देखने गया हुआ था। घर पर हकीकुल्लाह व उसका मंझला बेटा अफसर अली (30) मौजूद थे।
विज्ञापन

देर रात लगभग 10 बजे दोनों एक ही चारपाई पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अफसर अली ने पिता से जमीन नहीं बेचने की बात की, जिस पर उसने मना कर दिया। उसने गुस्से में आकर बगल में रखा फावड़ा उठाया और कई बार पिता पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, खून से लथपथ हालत में पिता को छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि हत्या में प्रयोग की गई कुदाल बरामद कर ली गई है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे ने फावड़े से प्रहार कर  पिता की हत्या कर दी है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed