{"_id":"61ffff59dd77b9767871f769","slug":"software-engineer-dies-after-being-hit-by-auto-siddharthnagar-news-gkp4261014186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो की चपेट में आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो की चपेट में आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
मोअत्तर रिजवी। (फाइल फोटो )
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो की चपेट में आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
डुमरियागंज। गोंडा जनपद के धनेरपुर के पास शनिवार देर शाम लखनऊ से हल्लौर आ रहे बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेकाबू ऑटो की चपेट में आने से मौत हो गई। सॉफ्टवेयर इंजीनियर का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी मोअत्तर रिजवी (25) लखनऊ में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शनिवार की दोपहर वह अपने छोटे भाई मुनव्वर रजा (22) के साथ लखनऊ से गोंडा से होते हुए अपने गांव हल्लौर आ रहे थे। दोनों लोग गोंडा से 15 किलोमीटर आगे और उतरौला के बीच धानेपुर मार्ग के पास पहुंचे थे।
पुलिस चेकिंग से बचने के लिए एक चालक तेज गति टेंपो लेकर गुजर रहा था। उसकी चपेट में बाइक सवार दोनों भाई आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल गोंडा ले गई। वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मृत घोषित कर दिया गया। लोगों के अनुसार, मोअत्तर रिजवी ने हेलमेट लगाया था। वहीं, इस हादसे में मुनव्वर के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। हादसे की खबर पाकर परिवार के लोग गोंडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
युवक की मौत से गमगीन रहे हल्लौर के लोग
अपने गांव आ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से पूरे गांव के लोग सदमे में हैं। जैसे ही हादसे की जानकारी गांव के लोगों को हुई, मृत युवक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। रविवार की भोर में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया। मोअत्तर रिजवी, अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे एक भाई छोटा और बहन हैं। मोअत्तर रिजवी ने जल्द ही लखनऊ में सपा की सदस्यता ली थी। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा नेत्री सैयदा खातून, कांग्रेस की कांति पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, बसपा नेता अशोक तिवारी, सपा नेता चिंकू यादव, भाजपा नेता कसीम रिजवी, मित्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी सोहेल अहमद, भाजपा नेता नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, सपा नेता रघुनंदन पांडेय आदि ने मृत युवक के परिजनों को ढांढस बंधाया।