फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Snowy wind, people blurred

बर्फीली हवा, ठिठुरते रहे लोग

Thu, 04 Jan 2018 12:17 AM IST
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Snowy wind, people blurred
fire
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। हल्की राहत के बाद बुधवार को फिर से तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। बर्फीली हवाओं के प्रकोप से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। सूरज भी बादलों की ओट में छिपा रहा। ऊनी कपड़ों से पूरा शरीर ढकने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव की कोशिश में जुटे रहे। ठंड को देखते हुए आठवीं तक के सभी स्कूलों में सात जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। आठ जनवरी को भी यह स्कूल सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक ही संचालित होंगे।
विज्ञापन

 बुधवार को पिछले दिन की अपेक्षा तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह में चल रही सर्द हवाओं से गलन और ज्यादा बढ़ गई है। दिन में कुछ समय के लिए तो मामूली राहत रही, लेकिन सुबह व शाम को कड़ाके की ठंड से लोग हलकान रहे। दोपहर बाद बाजार में कुछ रौनक लौटी, लेकिन शाम होते ही लोग घरों में फिर दुबक गए। डुमरियागंज क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के बीच कोहरा छाया रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस दौरान ग्राम पंचायतों में अलाव न जलने से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

नागरिकों ने तहसील प्रशासन से क्षेत्र के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों सहित ग्राम पंचायतों में भी अलाव जलवाने की मांग की है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड और ठिठुरन से कुछ राहत मिल सके। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। अलाव नहीं जलने की शिकायत मिली तो जांच कराकर संबंधित हलका लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed