फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   smart phone distributed among 60 students

Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने 60 विद्यार्थियों को बांटे स्मार्टफोन

Fri, 20 Jan 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
smart phone distributed among 60 students
बच्चों को स्मार्ट फोन वितरित करते पूर्व शिक्षा मंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पूर्व मंत्री ने 60 विद्यार्थियों को बांटे स्मार्टफोन
विज्ञापन

इटवा। खुनियांव ब्लॉक के कोल्हुई गांव में स्थित गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय और सुरेंद्र एवं रविंद्र मिश्र संस्कृत महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार स्मार्टफोन वितरण हुआ। पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने 60 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिया। उन्हें तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की भलाई के लिए जितनी योजनाएं चलाई हैं, स्मार्टफोन वितरण योजना उनमें से एक है। स्मार्टफोन वितरण के पीछे सरकार की मंशा है कि स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इसके माध्यम से अधिक ज्ञान अर्जित कर समय के साथ चलें और आगे बढ़ें। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकल बंद होने के कारण अब छात्र-छात्राएं परिश्रम के बल पर दिनोदिन सफलता की बुलंदी छू रहे हैं। पूर्व की सरकारों में ऐसा नहीं था। हमारे प्रदेश के बच्चे अन्य प्रदेश के बच्चों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान प्रबंधक डॉ. दुर्गेश पांडेय, प्रबंधक रविन्द्र मिश्र, प्राचार्य सत्यपाल मिश्र, पूर्व प्रबंधक श्यामसुंदर पांडेय, वीरेंद्र मणि, चंद्रमौलि मिश्र, मंडल अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed