फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sit-in continues to get the path to the cremation ground opened.

Siddharthnagar News: अंत्येष्टि स्थल का रास्ता खोलवाने के लिए धरना जारी

Sat, 08 Aug 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sit-in continues to get the path to the cremation ground opened.
- ककरही में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग
विज्ञापन

- सामाजिक कार्यकर्ता बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
- राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से जांच कराकर रास्ता खोलवाने की मांग

जोगिया। जोगिया ब्लॉक के ककरही में बूढ़ी राप्ती नदी के पास सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने कराने को लेकर शनिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरना करने वाले लोगों ने कहा कि जब तक सार्वजनिक रास्ते को आवागमन के लिए नहीं खोला जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
समाजसेवी कृष्ण नाथ यादव ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक उपयोग के रास्ते पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है। इससे लोगों के लिए अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

धरनारत लोगों ने प्रशासन से राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराने की मांग की। साथ ही सार्वजनिक मार्ग की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने और रास्ते को तत्काल आवागमन के लिए खोलने की मांग की। धरने में बाले लोधी, रामदेव, रमेश भारती, राखीराम, विदेशी, राम बहादुर, शिवधनी यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed