फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sir! My father is not letting me get married, I will commit suicide

Siddharthnagar News: साहब! पिताजी नहीं होने दे रहे मेरी शादी, कर लूंगा खुदकुशी

Tue, 22 Jul 2025 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sir! My father is not letting me get married, I will commit suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र में एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को एक युवक थाने पहुंचा और एसओ से कहा कि साहब पिता उसकी शादी में बाधा बन रहे हैं। जहां बात बनती है, वहां काट देते हैं।
अगर मामले का निस्तारण नहीं हुआ और शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा। यह सुनकर एसओ और वहां मौजूद लोग हैरान हो गए और उसे समझाने लगे। पुलिस ने पिता व प्रधान को बुलाया और शादी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में युवक ने लिखा कि उसके पिता व ग्राम प्रधान उसकी शादी काट रहे हैं। कोतवाल साहब कुछ कीजिए, मेरी उम्र 26 वर्ष हो चुकी है। मैं धरती का बोझ बनने के लिए थोड़ी आया हूं। लड़के की बात सुनकर कोतवाल साहब के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने युवक को बिठाया और उसकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। लड़के ने बताया कि उसने शादी करने के लिए लड़की भी देख रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मर्जी से नहीं करनी है शादी: युवक ने कहा कि उसके पिता और प्रधान उसे नेपाल और बिहार में शादी करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह इन दोनों जगहों पर शादी नहीं करना चाह रहा है। उसे यूपी की लड़की चाहिए, वह भी थोड़ी पढ़ी लिखी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed