फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Simplicity was the life of former Prime Minister Shastri'

सादगी भरा पूर्व पीएम शास्त्री की जीवन

Mon, 11 Jan 2021 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
'Simplicity was the life of former Prime Minister Shastri'
फोटो--
विज्ञापन

‘सादगी पूर्ण था पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री का जीवन’
जिला मुख्यालय के समाजवादी अध्ययन केंद्र में मनाई गई पुण्यतिथि
लाल बहादुर शास्त्री ने आजीवन सत्यनिष्ठा और मूल्यों की राजनीति की : मणेंद्र मिश्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके विचारों से अवगत कराया और उनके सादगीपूर्ण जीवन के बारे में भी चर्चा की। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और देश के विकास एवं समृद्धि की दिशा में लिए गए नीतिगत फैसलों को याद किया गया।
सर्वप्रथम यश भारती सम्मान से सम्मानित मणेंद्र मिश्र मशाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि शास्त्री ने आजीवन सत्यनिष्ठा और मूल्यों की राजनीति की। रेल मंत्री रहते हुई दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक शुचिता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। साठ के दशक में उत्पन्न खाद्य संकट को दूर करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक टाइम खाना खाने की अपील की, जिसे जनता ने सहर्ष स्वीकार किया। जय जवान जय किसान उन्हीं का दिया हुआ नारा है।
विज्ञापन

उनकी ईमानदारी और सादगी के सिद्धांत को सहेजकर राजनीति की ऊंचाइयों को आसानी से छुआ जा सकता है। यूथ आईकॉन और सिद्धार्थ महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. रवि श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनन्य शिष्य थे। उनका पूरा जीवन गांधीवादी तरीके से बीता। इसलिए वह जनता में बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने राजनीति में आदर्श का प्रतिमान स्थापित किया। राकेश दुबे, अमित यादव, अमरेंद्र पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, गिरधारी प्रजापति, राजेंद्र साहनी, अंश सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, सुनील मांझी, विपिन श्रीवास्तव, रोशन यादव, अफसर नेता, आशीष त्रिपाठी, धीरज राय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed