{"_id":"5e39a69c8ebc3ee5b73f714f","slug":"siddhratnagar-siddharthnagar-news-gkp339775485","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार
सीमा से सटे नेपाल के एक गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के दादेल्धुरा जिले के एक गांव में पिता ने 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बेटी की शिकायत पर नेपाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोप है कि पिता पिछले छह माह से बेटी से छेड़खानी और दुष्कर्म किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार नेपाल के दादेल्धुरा जिले के एक गांव एक 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पिछले छह माह से उसका पिता उससे छेड़खानी करता रहा। विरोध करने पर पिटता था। इसी बीच उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि मामले की जांच करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाए। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए नेपाल पुलिस की टीम ने आरोपी पिता को सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है। वहीं, किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। डडेलधुरा के पुलिस उपाधीक्षक दधीराम न्योपने ने कहा कि दादेल्धुरा जिले के एक गांव एक व्यक्ति को उसकी बेटी की शिकायत पर सोमवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया है। दादेल्धुरा जिला अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।