फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddhartnagar

नकब काटकर उड़ाए सामान

Wed, 19 Feb 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
siddhartnagar
चेतिया चौकी क्षेत्र के डुमरिया लाला में घर में कटा सेंध - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नकब काटकर उड़ाए सामान
विज्ञापन

मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के डुमरिया लाला गांव है मामला
सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। थानाक्षेत्र के डुमरिया लाला गांव मेें मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में नकब काटकर नकदी, आभूषण सहित 50 हजार रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी पीड़ित को बुधवार की सुबह हुई तो पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव निवासी गोरख सहानी मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात चोर घर के पीछे दीवार में सेंध काटकर कमरे में दाखिल हो गए और कमरे में रखा सामान व नकदी उठा ले गए। बुधवार की सुबह लोगों ने देखा तो दीवार में सेंध कटी थी। गोरख ने बताया कि उनके लड़की की शादी होनी है। उसी की तैयारी के लिए व्यवस्था की जा रही थी। इस चोरी की वारदात के बाद उनके सामने बेटी की शादी की समस्या हो गई है। इस संबंध में एसओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच करके साथ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed