{"_id":"5fa042198ebc3e9bb15efb6c","slug":"siddharthnagar-top-in-golden-card-making-siddharthnagar-news-gkp371789556","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री का जिला गोल्डन कार्ड बनाने में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री का जिला गोल्डन कार्ड बनाने में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री का जिला गोल्डन कार्ड बनाने में अव्वल
सिद्धार्थनगर को प्रदेश में पहला स्थान, गोरखपुर दसवें पर
एक दिवसीय विशेष अभियान में बने 1482 गोल्डन कार्ड
प्रदेश में बुलंदशहर दूसरे व मैनपुरी को मिला तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्यमंत्री का गृह जिला प्रदेश में अव्वल रहा। पहली नवंबर को प्रदेश भर में आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान में सिद्धार्थनगर ने सबसे अधिक 1482 गोल्डन कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बुलंदशहर दूसरे और मैनपुरी को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। सीएम का शहर गोरखपुर एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान गोल्डन कार्ड बनाने में दसवें स्थान पर है।
पहली नवंबर को जिन गांवों में अब तक एक भी गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें चिह्नित कर गोल्डन कार्ड बनाने का शासन स्तर से आदेश मिला था। सिद्धार्थनगर में रविवार को विशेष अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनवाए गए। जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सिद्धार्थनगर ने 1482 कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान में गोरखपुर ने 407 कार्ड बनाकर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया, जबकि प्रधानमंत्री का शहर वाराणसी 108 कार्ड बनाकर 39वें स्थान पर रहा।
गोल्डन कार्ड बनाने में टॉप टेन जिले
जिला बने कार्ड
सिद्धार्थनगर 1482
बुलंदशहर 790
मैनपुर 779
इलाहाबाद 734
बलिया 689
चंदौली 572
आगरा 546
गाजीपुर 508
अलीगढ़ 507
गोरखपुर 407
बस्ती-गोरखपुर मंडल का रैंक
जिला रैंक बने कार्ड
सिद्धार्थनगर 01 1482
गोरखपुर 10 407
बस्ती 11 365
देवरिया 19 221
कुशीनगर 20 196
महराजगंज 22 176
संतकबीरनगर 61 24
जिले में आयुष्मान भारत एक नजर में
पीएम जन आरोग्य योजना- 1,29,645 (परिवार)
सीएम जन आरोग्य अभियान- 18,646 (परिवार)
बने गोल्डन कार्ड- 1,01,558
पंजीकृत सरकारी अस्पताल - 13
पंजीकृत प्राइवेट अस्पताल- 05
अब तक के लाभार्थी- 2126
अब तक खर्च रुपये- 17,88,0503
कोट
प्रदेश सरकार ने एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। जिन गांवों में अब तक एक भी कार्ड नहीं बने तक उन गांवों तक पहुंच बनाई गई है। इसके चलते प्रदेश में पहला स्थान मिल सका है। जिले में जल्द ही शत-प्रतिशत कार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. प्रशांत अस्थाना, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक होगी। यह जानकारी प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने दी। बताया कि चार नवंबर को समय तीन बजे से स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा विकास भवन सभागार में बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों की माहवार, कार्यक्रम वार, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों, मानव संसाधन की स्थिति की यथा स्थायी और संविदा, विगत माह की चिकित्सकवार ओपीडी की स्थिति जैसे बिंदुओं की समीक्षा होगी। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से समीक्षा में उल्लेख बिंदुओं पर तैयारी के साथ शामिल होने के निर्देश दिए हैं। संवाद