फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar The weather

सिद्धार्थनगर : बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम, भूल गए लू जैसी लपट

Tue, 25 Apr 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar  The weather
सिद्धार्थनगर। बूंदाबांदी और बादल छाने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। ऐसे मौसम में ठंड हवाएं चली तो मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

दिन भर मौसम अच्छा रहा तो लोगों ने शहर के पार्क एवं छतों पर जाकर खुली हवा में सांस ली और आनंद का अनुभव किया। मौसम इतना सुहाना हो गया कि लोग चार दिन पहले तक लू जैसी लगने वाली हवा की लपट भूलकर मौज करते दिखे। मौसम विभाग के रिकॉर्ड में जिले में सोमवार को बारिश रिकॉर्ड नहीं हुआ, लेकिन बस्ती जिले में हुई बारिश के कारण आई ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात बूंदाबांदी हुई थी, जबकि सोमवार को बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरावट के साथ 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य तापमान से करीब आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रही। हवा सतही होने के कारण भी पारा लुढ़का। हालांकि, धीरे धीरे मौसम साफ होने का अनुमान है। तीन-चार दिनों में फिर तापमान में बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार से धीरे धीरे मौसम साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed