फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women observing fast offered evening prayers to the setting sun

Siddharthnagar News: कांचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...

Mon, 27 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women observing fast offered evening prayers to the setting sun
शहर के जमुआर घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देखने के लिए पानी में खड़ी हुई महिलाएं। संवाद
बिस्कोहर। ‘कांचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए ... बहंगी घाटे पहुंचाय’... जैसी गीत से नगर पंचायत बिस्कोहर का कोना-कोना गूंजता रहा। डाला छठ के मौके पर सोमवार को परिवार की सुख शांति और संपन्नता के अलावा पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान अस्ताचलगामी भगवान सूर्य की पूजा को देखने के लिए नगर की भारी संख्या में महिलाएं पोखरे पर जुटी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिस्कोहर चौकी पुलिस के जवान के साथ नगर अध्यक्ष के टीम के अनूप पांडेय, पिंकू मोदनवाल, कन्हैया वरुण, राजा त्रिपाठी, अजय प्रकाश आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने संध्याकालीन अर्घ्य अर्पण किया। डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रती अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतति वृद्धि की कामना आदित्य देव से किया।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि ढलते सूरज को जल चढ़ाने से भगवान दिनकर छठ व्रती को भर-भरकर आशीष देते हैं। राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर व्रतधारी महिलाएं गाजे-बाजे के साथ काफी हर्षोल्लास के बीच छठ घाट पर प्रवेश किया और पूरे श्रद्धा के साथ सूर्य देव की पूजा की। इस अवसर पर काफी संख्या में व्रती महिलाएं अर्घ्य देने के लिए घंटों नदी मे खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को किसी तरह की दुश्वारी न हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने नदी में बैरिकेडिंग, समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराई। अप्रिय घटना से निपटने के लिए कोतवाली पुलिस की तरफ से और प्रशासन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए चप्पे-चप्पे पर महिला और पुरुष कांस्टेबल लगाए गए। पूरे छठ घाट को सुरक्षा घेरे में लिया गया। पूजा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए हनुमानगढ़ी से लेकर मंगल बाजार तक के मार्ग को बंद रखा गया। घाट पर एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती, सीओ सुजीत कुमार राय, कोतवाल गौरव कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी, पूर्व नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
घाट पर दिखा अद्भुत नजारा: तुलसियापुर। बढ़नी और इटवा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उग हो सूरुज देव भेल भिनसरवा, अरष के बेरवा हो... हथवा में फुलवा डलिया छठ पूजन जाय, छठी महया... और अन्य छठ गीतों से घाट गुंजायमान रहे। ढेबरुआ, कठेला समय माता व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सोमवार को व्रतियों ने निर्जला व्रत रखा। शाम को पारंपरिक गीत गाते हुए परिवार के साथ पूजन सामग्री डलिया में रखकर तालाब, सरोवर, बानगंगा, घोरही व बूढ़ी राप्ती नदी के तटों की ओर प्रस्थान किया। व्रतियों ने लगभग सवा पांच बजे अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देकर , छठ माई से मांगी मनौतियां। : औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के संघवाद स्थित पोखरे पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-शांति की कामना की। संगवार स्थित पोखरे पर व्रतियों के लिए छठ घाट बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed