{"_id":"68dd5ef68e71d0b6f50dac89","slug":"siddharthnagar-news-woman-hit-by-train-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-145711-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
Wed, 01 Oct 2025 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र में शहर के निकट महरिया और रोवापार के बीच रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से सदर थाना क्षेत्र के महुआ डीहवा निवासी पूनम देवी (27) पत्नी बैजनाथ लोधी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के महुआ डीहवा निवासी पूनम देवी (27) पत्नी बैजनाथ लोधी मंगलवार रात आठ बजे के करीब घर से कुछ कार्य से रेल लाइन की तरफ गई थी। इसी बीच गोंडा से गोरखपुर की तरफ से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया।
हादसे की सूचना पाकर परिजनों के साथ ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल पूनम को परिजनों उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
सदर एसओ विश्वजीत सौरयांग का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।