{"_id":"6aaed4f5f848fc0a4e002ecc","slug":"siddharthnagar-news-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-case-registered-against-husband-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164935-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या की रिपोर्ट
Sun, 20 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के निषादनगर वार्ड में शनिवार दोपहर में 25 वर्षीय साधना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव इटवा मार्ग पर श्रीराम धर्मकांटा के पास मिला। मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़े भाई जयकुमार की तहरीर पर पति श्रवण पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बैरवा नानकार थाना उसका निवासी श्रवण श्रीराम धर्मकांटा पर काम करता है। वह अपनी पत्नी साधना और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ वहीं रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध हालात में साधना की मौत हो गई। उसका शव इटवा मार्ग पर धर्मकांटा के पास मिला। सूचना पर सीओ शुबेंदु सिंह और कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, साधना का मायका खुनियांव थाना इटवा में और वह रमेश गौड़ की पुत्री थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व श्रवण के साथ हुई थी। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मृतका के बड़े भाई जयकुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बहनोई श्रवण उसकी बहन को दहेज के लिए मारता-पीटता था। आरोप है कि शनिवार को भी उसे दहेज के लिए मारा-पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।