{"_id":"6aaed13dd087a2ef2809bb37","slug":"siddharthnagar-news-water-coolers-at-public-places-out-of-order-people-distressed-by-thirst-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164917-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सार्वजनिक स्थलों पर बंद पड़े वाटर कूलर, प्यास से बेहाल लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सार्वजनिक स्थलों पर बंद पड़े वाटर कूलर, प्यास से बेहाल लोग
Sat, 19 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी। भीषण गर्मी के बीच ब्लॉक मुख्यालय, पर लगे वाटर कूलर बंद पड़े हैं। इससे यहां आने वाले फरियादियों और कर्मचारियों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। पेयजल संकट और गहरा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर खराब होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024-25 में क्षेत्र पंचायत निधि से करीब लाखों रुपये की लागत से इन स्थलों पर वाटर कूलर लगाए गए थे। शुरुआती महीनों में लोगों को सुविधा मिली लेकिन देखरेख के अभाव में अब कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खराब पड़े वाटर कूलरों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पाण्डेय ने बताया कि वाटर कूलरों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं और जल्द उन्हें चालू कराया जाएगा।