{"_id":"68a76a16185730e5d80a0304","slug":"siddharthnagar-news-vhp-workers-celebrated-foundation-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143202-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विहिप के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विहिप के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
Fri, 22 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर में विश्व हिन्दू परिषद की विखर संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया।
- फोटो : विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस बुधवार को उसका प्रखंड, लोटन प्रखंड एवं नगर इकाई ककरहवा प्रखंड बर्डपुर में मनाया गया। इस दौरान आयोजित विचार संगोष्ठी में प्रांत प्रमुख दिनेश मिश्रा ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मनाया जाता है, देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और समारोहों के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 61 वर्ष पूर्व विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। एक कमरे से चला यह संगठन आज देश के 70 हजार स्थानों पर काम कर रहा है। विभाग मंत्री सुधाकर, जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने इन आयोजनों में हिंदू समाज को एकजुट करने, सनातन धर्म की रक्षा करने और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने पर जोर दिया। विहिप की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में चलाए जा रहे सेवा कार्यों पर भी प्रकाश डाला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सेवा प्रमुख प्रेम चंद्र मोदनवाल ने कहा कि यह स्थापना दिवस विहिप के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है।
इस दौरान जय प्रकाश, संदीप कुमार मद्धेशिया, दृगनरायण सिंह, अजय सिंह, विंध्याचल पांडेय, शिवम कश्यप, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।