फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Urea shortage continues, long queues of farmers at committees

Siddharthnagar News: यूरिया की किल्लत बरकरार, समितियों पर लग रही किसानों की लंबी कतार

Sun, 17 Aug 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Urea shortage continues, long queues of farmers at committees
भनवापुर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति रमवापुर जगतराम के जूड़ीकुइयां गोदाम पर खाद वितरित कराई गई। - फोटो : संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र में यूरिया की किल्लत बरकरार है, किसान सुबह से ही खाद के लिए बिना खाए-पिए सरकारी गोदामों पर लाइन लगा कर बिना खाना पानी के दिन भर खड़े रहते हैं। इसके बाद उन्हें एक-दो बोरी खाद मिल पा रही है।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के साधन सहकारी समिति रमवापुर जगतराम के जूड़ीकुइयां गोदाम पर किसानों की लंबी कतार देखने को मिली। गोदाम पर पहुंचे पांच सौ बोरी यूरिया को लेने के लिए शनिवार को एक हजार से अधिक किसानों की भीड़ जुट गई। सचिव ने करीब डेढ़ सौ बोरी के बाद यूरिया वितरण बंद करा दिया था।
विज्ञापन

जिसके बाद रविवार को एसडीएम डुमरियागंज के साथ ही समिति के जिम्मेदारों के मौजूदगी में किसानों को खाद वितरण कराया गया। क्षेत्र के किसान मो. कासिम, अभिराम, नानकन आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यूरिया के लिए गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार,वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अनूप द्विवेदी, अपर जिला सहकारी सचिव राजेश कुमार यादव, एडीओ कोऑपरेटिव रमाकांत शुक, हल्का लेखपाल देवी लाल गिरी की मौजूदगी में कुल 325 बोरी यूरिया का वितरण कराया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि यूरिया की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed