फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two students from Ratan Sen Inter College won bronze medals

Siddharthnagar News: रतन सेन इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने जीते कांस्य पदक

Mon, 28 Sep 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two students from Ratan Sen Inter College won bronze medals
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में  कांस्य पदक जीतने वाले महफूज और आकाश। स्रोत विज्ञ​प्ति
- प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महफूज और आकाश ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

- लखनऊ में 25 से 27 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता, शारीरिक शिक्षक विनय कुमार शाह के मार्गदर्शन में मिली सफलता
बांसी। लखनऊ में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालय प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतन सेन इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने कांस्य पदक जीते। महफूज ने 46 किलोग्राम भार वर्ग और आकाश ने 52 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
दोनों खिलाड़ियों ने बस्ती मंडल और सिद्धार्थनगर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शारीरिक शिक्षक विनय कुमार शाह के मार्गदर्शन में तैयारी की थी। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य संजय कुमार दुबे समेत दौलत बाबू गुप्ता, स्पर्श वर्मा, चंद्रभान मौर्य, शंभूनाथ गुप्ता, नवीन कुमार, रत्नेश सिंह, रामकरण और श्वेता ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed