फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two-day training camp on education for the hearing impaired concludes

Siddharthnagar News: बधिर शिक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two-day training camp on education for the hearing impaired concludes
सिद्धार्थनगर। बधिर शिक्षा, भारतीय सांकेतिक भाषा और समावेशी शिक्षा को लेकर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सतत पुनर्वास शिक्षा (सीआरई) कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। 29 और 30 सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण में करीब 100 विशेष शिक्षकों और पुनर्वास क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आईएसएलआरटीसी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और सीआरसी गोरखपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में भारतीय सांकेतिक भाषा, संचार सुगम्यता, बधिर संस्कृति, समावेशी शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ प्रभावी संवाद और शिक्षा की प्रक्रिया में सांकेतिक भाषा की भूमिका पर भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा रहे। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य और डीसी समग्र शिक्षा करुणापति त्रिपाठी मौजूद रहे। आईएसएलआरटीसी की स्नेहा तिवारी, खुशबू सोनी, नेहा राजपूत और शुभम पोचट तथा सीआरसी गोरखपुर के प्रशिक्षकों ने विभिन्न सत्र संचालित किए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने बधिर बच्चों की शिक्षा, संचार और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed