{"_id":"6aa05114419e7e6d79046864","slug":"siddharthnagar-news-two-contractors-debarred-for-substandard-road-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164256-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानक विहीन सड़क निर्माण में दो ठेकेदार डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानक विहीन सड़क निर्माण में दो ठेकेदार डिबार
Tue, 08 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीडब्ल्यूडी की 10 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया के दौरान 15 प्रतिशत अधिक बिलो डालकर टेंडर लेने वाली फर्म की ओर से निर्माण कराई गई सड़कों की जांच हुई। इसमें सड़क निर्माण कार्य मानक विहीन पाए जाने के दो फर्माें को दो वर्ष के डिबार कर दिया गया।
मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी बस्ती क्षेत्र आनंद कुमार ने जारी पत्र में बताया है कि 15 प्रतिशत बिलो टेंडर डालने वाले मेसर्स श्याम ट्रेडर्स, (प्रो. राम नयन), ग्राम देवरा जंगल, पोस्ट सोहांस खास के सड़क निर्माण कार्य की दो सदस्यीय टीम द्वारा जांच कराई गई। उसका बृजमनगंज सेमरहना मार्ग से सरौली तक निर्माण कार्य के निरीक्षण में कम लंबाई में ही कार्य कराने और पटरियां सही से नहीं बनी मिलीं। कुछ जगहों पर पैच बना पाया गया। मार्ग के पीसी और सीलकोट बिटुमिन की जांच में मानकों एवं विशिष्टियों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद कारण बताओ नोटिस जारी कर फर्म को दो वर्ष के लिए डिबार कर दिया गया। इसी तरह धेंसा नानकार के फर्म मेसर्स शिवाजी इंटरप्राइजेज के ककरहवा बाजार से फाजिलपुर मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य की जांच कराई गई। मानक विहीन पाए जाने के बाद फर्म को दो वर्ष के लिए डिबार कर दिया गया।