Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Tourists from 51 countries reach Tilaurakot

Siddharthnagar News: 51 देशों के पर्यटक पहुंचे तिलौराकोट

Sat, 17 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Tourists from 51 countries reach Tilaurakot
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के भगवान गौतम बुद्ध की प्राचीन कपिलवस्तु जिले की क्रीड़ा स्थली तिलौराकोट में विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किए जाने के लिए प्रस्तावित इस ऐतिहासिक स्थल पर अब तक 51 देशों के पर्यटक पहुंच चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, फ्रांस, रूस, साउथ कोरिया, स्पेन, वियतनाम, न्यूजीलैंड और चीन सहित कई देशों के सैलानी दर्शन के लिए यहां आ चुके हैं। तिलौराकोट में 2014 से आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट यूके और डरहम यूनिवर्सिटी के तकनीकी सहयोग से खुदाई का कार्य किया गया जो 2024 तक चला। खुदाई के बाद यहां की ऐतिहासिक पहचान और मजबूत हुई, जिसका सीधा असर पर्यटकों की संख्या पर पड़ा है। हालांकि, कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020, 2021 और 2022 में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। लुंबिनी विकास निधि के तिलौराकोट संपर्क कार्यालय के प्रमुख माधव आचार्य ने बताया कि वर्ष 2025 में कुल एक लाख सात हजार 958 पर्यटक तिलौराकोट आए। इनमें 50 देशों से 46 हजार 307 विदेशी, 19 हजार 21 भारतीय और 42 हजार 630 नेपाली पर्यटक शामिल थे। वर्ष 2024 में कुल 1 लाख 52 हजार 114 और 2023 में 81 हजार 819 पर्यटक तिलौराकोट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed